सिहावा चौक में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, 5 जुआरी गिरफ्तार, 83 हजार से ज्यादा की संपत्ति बरामद

धमतरी में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने सिहावा चौक स्थित पुराने ट्रक यूनियन ऑफिस के पास चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर 5 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग 52 पत्ती ताश से “काट पत्ती” खेलकर रुपए-पैसों का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल, 3,216 रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 83,216 रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
▪️जुआरियों का विवरण-
(01) लक्की सिंग भुराणी, पिता बलजीत सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा धमतरी
(02) पवन साहू, पिता श्यामलाल साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा धमतरी
(03) आरिन वर्मा उर्फ कोमल वर्मा, पिता गिरवर वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी जालमपुर वार्ड धमतरी
(04) शेख आसिफ, पिता शेख यूसुफ, उम्र 52 वर्ष, निवासी रिसाईपारा धमतरी
(05) अफसर खान, पिता स्व. मोहम्मद अकबर खान, उम्र 54 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा, धमतरी
