नक्सलियों का बड़ा विस्फोटक जखीरा बरामद, जंगल में छिपा रखा था डंप

नक्सलियों का बड़ा विस्फोटक जखीरा बरामद, जंगल में छिपा रखा था डंप

दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के तोडमा गांव के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक डंप बरामद किया गया।

यह कार्रवाई सीआरपीएफ की 195वीं वाहिनी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर की। तलाशी के दौरान जंगल में छिपाए गए विस्फोटक और हथियारों का बड़ा जखीरा सामने आया।

बरामद सामग्री में इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, INSAS और SLR के राउंड, ग्रेनेड से जुड़ा सामान, जिलेटिन, सेफ्टी फ्यूज वायर और संचार उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा एक भरमार राइफल, वायरलेस सेट, बैटरियां और नक्सली साहित्य भी जब्त किया गया है। सुरक्षा बलों का मानना है कि यह डंप नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया था। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और आसपास के जंगलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।