ACB की बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बेमेतरा। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थान खम्हरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, शिकायत के आधार पर ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए थान खम्हरिया थाना में दबिश दी। इस दौरान प्रधान आरक्षक अजय लहरे को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी प्रधान आरक्षक से पूछताछ कर रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि बेमेतरा पुलिस विभाग में रिश्वतखोरी के मामले में यह ACB की पहली बड़ी कार्रवाई है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

ACB की टीम अब यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका तो नहीं है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
गौरतलब है कि साजा विधानसभा क्षेत्र में यह ACB की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी क्षेत्र के एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।
