फायरिंग केस में चौंकाने वाला खुलासा, आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद के पति ने ही करवाई थी गोलीबारी, 5 गिरफ्तार

फायरिंग केस में चौंकाने वाला खुलासा, आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद के पति ने ही करवाई थी गोलीबारी, 5 गिरफ्तार

पंजाब। अमृतसर में महिला पार्षद के घर पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि पार्षद के पति ने ही अपने घर पर फायरिंग करवाने की साजिश रची थी।

घटना आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद के घर की है, जहां तीन दिन पहले गोलीबारी हुई थी। शुरुआत में पार्षद के पति इंद्रजीत सिंह बॉबी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी भांजी ने अपनी मर्जी से शादी कर ली थी। इसी बात का विरोध करने पर कुछ लोगों ने उनके घर पर फायरिंग कर दी। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को मिले सबूतों और पूछताछ में कहानी पूरी तरह बदल गई। पुलिस के अनुसार यह हमला बाहरी लोगों की ओर से नहीं था, बल्कि पार्षद के पति की ही योजना के तहत कुछ लोगों से गोली चलवाई गई थी।

मामले की जानकारी देते हुए ग्रुरप्रीत सिंह भुल्लर पुलिस कमिश्नर अमृतसर ने बताया कि जांच में साजिश सामने आने के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दानिश, विशु निवासी फैजपुर, आकाश निवासी रामतीर्थ रोड, मानव निवासी राजासांसी और अशोक कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।