एसपी सूरज सिंह परिहार को भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने गिनाईं उल्लेखनीय उपलब्धियां

एसपी सूरज सिंह परिहार को भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने गिनाईं उल्लेखनीय उपलब्धियां

धमतरी। स्थानांतरण के अवसर पर धमतरी पुलिस परिवार ने पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को भावभीनी विदाई दी। आयोजित सम्मान समारोह में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उनके सफल, पारदर्शी और जनोन्मुखी कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि श्री परिहार के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ तथा कानून व्यवस्था मजबूत बनी रही। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि उनके कार्यकाल में ट्रिपल मर्डर और बरड़िया ज्वैलर्स गोलीकांड जैसे चर्चित मामलों का सफल खुलासा हुआ। मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी अभियान, संगठित अपराधों पर कार्रवाई और चुनौतीपूर्ण कानून व्यवस्था के कुशल प्रबंधन से धमतरी पुलिस को प्रदेश में अलग पहचान मिली।

समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री परिहार के सरल व्यक्तित्व, निष्पक्ष नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।