भिलाई निगम प्रशासन ने 14 अधिकारी-कर्मचारियों को दी ससम्मान विदाई

भिलाई निगम प्रशासन ने 14 अधिकारी-कर्मचारियों को दी ससम्मान विदाई

भिलाई। भिलाई निगम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 14 अधिकारी/कर्मचारियों को स-सम्मान विदाई दी। निगम प्रशासन की ओर से अधिकारी/कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को साझा किये। उन्होने सभी को सामंजस्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए। कर्मचारी/अधिकारी ने बताया कि हमने अपने सेवाकाल में निगम के हित में रहकार कार्य किये। नागरिको को शासन की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने से लेकर सौंपे गए कार्यो का निष्ठापूर्ण निर्वहन किये।

निगम उपायुक्त नरेंद्र कुमार बंजारे ने अधीक्षण अभियंता देवेन्द्र कुमार वर्मा, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक विभव कांत सामुएल, स्वच्छता पर्यवेक्षक महेश कुमार वर्मा, ईश्वर ताम्रकार, यशवंत मछिरके, पम्प सहायक अरूण कुमार सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, भृत्य करूणा वर्मा, वार्ड प्यून बाबा मियां, माली योमन सिंह, हेल्पर/क्लीनर राजेश कुमार गुप्ता, खेमूलाल डेहरिया, फिल्ड वर्कर शांता बाई एवं सफाई कामगार हेमलाल साहू को निगम प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उपायुक्त बंजारे ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्त होने पर बधाई दिये। विदाई समारोह में कार्यालय अधीक्षक सुनीता जैन, राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे,अजय शुक्ला, संजय शर्मा, विष्णु चंद्राकर, श्रवण ठाकुर, रामवृक्ष यादव एवं अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।