हनुमान जयंती पर सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

हनुमान जयंती पर सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

भिलाई। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। 

भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

इस दौरान मंदिर समिति की ओर से प्रसाद वितरण और व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।