सिविक सेंटर में तेज रफ्तार कार पर कार्रवाई, होली से पहले भिलाई नगर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

सिविक सेंटर में तेज रफ्तार कार पर कार्रवाई, होली से पहले भिलाई नगर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

दुर्ग। होली पर्व को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने यातायात और कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में भिलाई नगर थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सिविक सेंटर मिनी मार्केट इलाके में एक कार चालक द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थान पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाने की सूचना मिली। शिकायत के मुताबिक, कार क्रमांक CG 08 AN 3288 के चालक ने चाय दुकान के पास खड़े एक व्यक्ति के करीब से खतरनाक तरीके से वाहन मोड़ा, जिससे दुर्घटना की आशंका पैदा हो गई।

सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम ने वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की। पूछताछ में चालक ने लापरवाही स्वीकार की, जिसके बाद उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपी स्वपनील कोठारी, उम्र 21 वर्ष, निवासी दयानगर रिसाली के खिलाफ धारा 281 बीएनएस, धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में चालानी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।