पटेल चौक मार्ग जाम मामला: फरार आरोपी प्रदीप सिन्हा गिरफ्तार, अब तक 11 आरोपी सलाखों के पीछे

दुर्ग। बिना अनुमति मार्ग जाम कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पटेल चौक स्थित बीएसएनएल ऑफिस के सामने हुए प्रदर्शन से जुड़ा है।

यह घटना 1 दिसंबर 2025 को सिटी कोतवाली थाना दुर्ग क्षेत्र में हुई थी। जमीन रजिस्ट्री की बढ़ी दरों के विरोध में कुछ लोगों ने बिना अनुमति सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। पुलिस द्वारा समझाइश देने पर प्रदर्शनकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों से हाथापाई की और आवागमन बाधित किया।
घटना में प्रधान आरक्षक राधेश्याम चंद्राकर सहित आरक्षक केशव कुमार, तुषार सलामे, अजय साहू और हिमांशु जंघेल को चोटें आई थीं। मामले में अपराध क्रमांक 609/2025 के तहत धारा 221, 126(2), 191(2) भारतीय न्याय संहिता में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। सतत पतासाजी के बाद फरार आरोपी प्रदीप सिन्हा, उम्र 36 वर्ष, निवासी सरस्वती नगर, दुर्ग को 20 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है। अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
आरोपी का नाम :
1. अनिल वासनिक, उम्र 43 वर्ष, निवासी अंबेडकर नगर, दुर्ग (पूर्व गिरफ्तार)
2. विक्की चंद्राकर, उम्र 32 वर्ष, निवासी शीतला नगर, दुर्ग (पूर्व गिरफ्तार)
3. दिनेश पाण्डेय, उम्र 35 वर्ष, निवासी गयानगर, दुर्ग (पूर्व गिरफ्तार)
4. राकेश यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी गयानगर, दुर्ग (पूर्व गिरफ्तार)
5. जितेन्द्र बत्रा, उम्र 41 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी, स्टेशन रोड, दुर्ग (पूर्व गिरफ्तार)
6. मनोज राजपूत, उम्र 50 वर्ष, निवासी सिकोला भाठा, दुर्ग (पूर्व गिरफ्तार)
7. शुभम सिंह राजपूत, उम्र 24 वर्ष, निवासी कर्मचारी नगर, दुर्ग (पूर्व गिरफ्तार)
8. गीतेश कुमार ठाकुर, उम्र 27 वर्ष, निवासी कर्मचारी नगर, दुर्ग (पूर्व गिरफ्तार)
9. यशवंत सिंह राजपूत, उम्र 33 वर्ष, निवासी बोरसी, दुर्ग (पूर्व गिरफ्तार)
10. ओम प्रकाश कोटवानी, निवासी दुर्ग (पूर्व गिरफ्तार)
11. प्रदीप सिन्हा, उम्र 36 वर्ष, निवासी सरस्वती नगर, दुर्ग
