जोरातराई में जुआ खेलते तीन जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, 6500 रुपये और 52 पत्ती ताश जब्त

भखारा पुलिस की दबिश, स्कूल के पीछे खेत जाने वाले कच्चे रास्ते पर चल रहा था काटपत्ती का खेल

जोरातराई में जुआ खेलते तीन जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, 6500 रुपये और 52 पत्ती ताश जब्त

धमतरी। जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में भखारा पुलिस ने ग्राम जोरातराई में जुआ खेलते हुए तीन लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 6,500 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान भखारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जोरातराई स्थित शासकीय हाईस्कूल के पीछे खेत जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही भखारा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे तीन लोगों को पकड़ लिया। तलाशी और मौके की जांच के दौरान 6,500 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद कर जब्त की गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंद साहू (40), निवासी जोरातराई, थाना भखारा; रवि कोसले (19), निवासी गोबरा नवापारा, जिला रायपुर; और मनहरण (33), निवासी खपरी, थाना कुरूद, जिला धमतरी के रूप में की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना भखारा में अपराध क्रमांक 119/2026, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।