ग्राम झीट में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, 30 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

5.40 बल्क लीटर शराब और 550 रुपये बिक्री रकम जब्त, आबकारी एक्ट में कार्रवाई

ग्राम झीट में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, 30 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। अवैध शराब के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अमलेश्वर थाना पुलिस ने ग्राम झीट में अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा, कुल 5.400 बल्क लीटर, तथा शराब बिक्री से प्राप्त 550 रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त शराब की कीमत 3 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम झीट निवासी बसंत कुमार सिन्हा (50) अपने गांव में अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर अमलेश्वर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा बरामद हुई। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 550 रुपये भी जब्त किए गए। पुलिस ने शराब और नकदी समेत कुल 3,550 रुपये की सामग्री जब्त की है।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 132/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी।