जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त

दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी 4,300 रुपये और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम तुमाकला जरहा तुमा के बीच डबरी पार में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

इस मामले में अपराध क्रमांक 108/2026 के तहत धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल जब्बार (56 वर्ष), निवासी ग्राम तुमाकला थाना धमधा और त्रिलोक जैन, निवासी जालबांधा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4,300 रुपये नगद और करीब 8,000 रुपये कीमत का ओप्पो A1K मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 12,300 रुपये आंकी गई है।
