प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर, यौन शोषण के आरोप से मचा हड़कंप

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर, यौन शोषण के आरोप से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ नाबालिग बच्चों के कथित यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

मामला प्रयागराज के Jhunsi थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। एफआईआर में शंकराचार्य के साथ उनके करीबी शिष्य मुकुंदानंद को भी नामजद किया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, शिकायत कुछ नाबालिग बच्चों के साथ कथित यौन उत्पीड़न से जुड़ी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकराचार्य ने इसे साजिश बताया है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता का आपराधिक रिकॉर्ड है और उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि सच्चाई जल्द सामने आएगी। एफआईआर दर्ज होने के बाद आश्रम और अनुयायियों के बीच तनाव का माहौल है। समर्थक इसे छवि धूमिल करने की कोशिश बता रहे हैं, जबकि प्रशासन ने साफ किया है कि मामले की निष्पक्ष और संवेदनशील जांच की जाएगी।

फिलहाल जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।