कलेक्टर की नजर पड़ी तो तुरंत कार्रवाई, जेआरडी स्कूल के पास मारुति सुजुकी का टेंट जब्त


दुर्ग में सड़क घेरकर लगाए गए टेंट पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जेआरडी स्कूल के पास कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से सड़क किनारे टेंट लगाकर आवागमन बाधित किया जा रहा था। गुरुवार सुबह कार्यालय जाते समय कलेक्टर अभिजीत सिंह की नजर इस अतिक्रमण पर पड़ी। उन्होंने मौके पर ही नगर निगम आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही निगम की अतिक्रमण टीम मौके पर पहुंची। टेंट, ढांचा और अन्य सामग्री जब्त कर ली गई। कुछ ही देर में सड़क पूरी तरह खाली करा दी गई। कार्रवाई के बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो गया और लोगों को राहत मिली।

