नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर। जिले के एडका थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान एवेंद्र चंदेल उर्फ ईनू, निवासी ग्राम कोलियाभाठा, जिला नारायणपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 12 नवंबर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को पीड़िता के परिजनों ने थाना एडका में नाबालिग पुत्री के साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 11/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64, 64(2)(M), 65(1), 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। इस दौरान पीड़िता का बयान दर्ज किया गया और उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी एवेंद्र चंदेल उर्फ ईनू, पिता जगन्नाथ चंदेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कोलियाभाठा, थाना भरंडा, जिला नारायणपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ और विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को 12 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन, एसडीओपी बेनूर अविनाश कंवर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी एडका सुशील सोम एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।