दूसरी महिला के शक में पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट

बिलासपुर में पति के कथित अफेयर के शक ने खौफनाक रूप ले लिया। चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक महिला ने गुस्से में आकर हंसिए से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर हालत में घायल पति को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, चकरभाठा बस्ती निवासी राजेश कौशिक राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी पत्नी द्रौपती बाई को लंबे समय से शक था कि राजेश का किसी दूसरी महिला से संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार 22 मई की रात भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। राजेश शराब के नशे में घर पहुंचा था। विवाद के बाद उसने खाना खाया और सो गया। देर रात करीब 1 बजे पति-पत्नी के बीच फिर बहस शुरू हो गई।

आरोप है कि गुस्से में पत्नी ने घर में रखा हंसिया उठाया और पति पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन घायल राजेश और कटे अंग को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
