कसाई मोहल्ला में चल रहा था जुए का खेल, छावनी पुलिस ने 7 जुआरियों को दबोचा

कसाई मोहल्ला में चल रहा था जुए का खेल, छावनी पुलिस ने 7 जुआरियों को दबोचा

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला कसाई मोहल्ला नाला के पास खुले स्थान का है, जहां रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था।

पुलिस को सूचना मिलने के बाद छावनी थाना टीम मौके पर पहुंची और रेड कार्रवाई की। दबिश के दौरान सात आरोपी जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश और 1200 रुपये नगद बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में दानिश कुरैशी, विरेन्दर चौहान, मोहम्मद चांद, मोहम्मद जाफर, रितिक कोलते, रेहान हुसैन और शेख अफरोज शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और धारा 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

आरोपी का विवरण :

1. दानिश कुरैशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी कसाई मोहल्ला कैम्प-2 भिलाई।
2. विरेन्दर चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी 18 नम्बर रोड कैम्प-1 भिलाई।
3. मो. चांद, उम्र 24 वर्ष, निवासी चटाई क्वार्टर कैम्प-2 भिलाई।
4. मो. जाफर, उम्र 30 वर्ष, निवासी अहमद नगर कैम्प-2 भिलाई।
5. रितिक कोलते, उम्र 24 वर्ष, निवासी अण्डा चौक खुर्सीपार भिलाई।
6. रेहान हुसैन, उम्र 25 वर्ष, निवासी कसाई मोहल्ला गुरुद्वारा के पास कैम्प-2 भिलाई।
7. शेख अफरोज, निवासी भिलाई।