जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड, 5 जुआरी गिरफ्तार, 1.14 लाख का सामान जब्त

जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड, 5 जुआरी गिरफ्तार, 1.14 लाख का सामान जब्त

धमतरी पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए केरेगांव थाना क्षेत्र में जुआ अड्डे पर दबिश दी। इस दौरान 5 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया और करीब 1.14 लाख रुपये की नगदी व सामान जब्त किया गया।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम साल्हेभाट खार भालूचुआ मार्ग पर जुआ खेले जाने की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने मुखबिर तैनात कर निगरानी शुरू की। सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही कुछ आरोपी भाग निकले, जबकि 5 लोगों को मौके से पकड़ लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ‘काट पत्ती’ नामक ताश का जुआ खेल रहे थे और पुलिस से बचने के लिए बार-बार जगह बदलते थे।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 27,300 रुपये नगद, 6 मोबाइल फोन, 4 मोटरसाइकिल और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1,14,800 रुपये आंकी गई है। मामले में थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 09/26 के तहत जुआ एक्ट की धारा 3(2) और बीएनएस की धारा 170 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा और आईपीएल सट्टा नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

 गिरफ्तार जुआरियों के नाम:
(01) सुभान चन्द्राकर पिता दलाल चंद्राकर उम्र 37 वर्ष साकिन छुही,थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.) 
(02) फलेन्द्र साहू पिता द्वारिका साहू उम्र 36 वर्ष साकिन साल्हेभाठ,थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.)
(03) वेदराम मंडावी पिता शांताराम मंडावी उम्र 32 वर्ष साकिन कांटा कुर्रीडीह,थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.)
 (04) ईश्वर साहू पिता जुगराम साहू,उम्र 27 वर्ष साकिन छुही,थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.) 
 (05) टार्जनदास मानिकपुरी पिता चुरामन दास मानिकपुरी उम्र 38,साकिन छुही,थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.)