तीर्थराज देवी निकुंभला मंदिर, जय शक्ति आश्रम में दुर्गा महायज्ञ का तीसरा दिन, हवन पूर्णाहुति में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

तीर्थराज देवी निकुंभला मंदिर, जय शक्ति आश्रम में दुर्गा महायज्ञ का तीसरा दिन, हवन पूर्णाहुति में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

दुर्ग। जिले के निकुम स्थित तीर्थराज देवी निकुंभला मंदिर, जय शक्ति आश्रम में चैत नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित दुर्गा महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को हवन की पूर्णाहुति में शामिल होने दूर-दूर से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।  इस दौरान संस्थापक संत श्री माता जी के सान्निध्य में विधि-विधान से हवन और पूजन संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ यज्ञ में आहुति देकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

आयोजन में शामिल भक्तों ने बताया कि यहां आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति हो रही है। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। यह महायज्ञ 27 मार्च तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।