दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र

नई दिल्ली। शुक्रवार रात दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 दर्ज की गई।

झटकों के बाद लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप का असर साफ देखा गया। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में जमीन से करीब 150 किलोमीटर गहराई में था।

भूकंप के झटके सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में भी महसूस किए गए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन अचानक आए झटकों से लोगों में दहशत जरूर फैल गई।
