दुर्ग जिले में पुलिस अधिकारियों का तबादला: 11 निरीक्षक और स्टाफ बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

दुर्ग जिले में पुलिस अधिकारियों का तबादला: 11 निरीक्षक और स्टाफ बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

दुर्ग। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने आदेश जारी करते हुए 11 निरीक्षक और स्टाफ को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया है।  

जारी आदेश के अनुसार, रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ निरीक्षक नितिन वर्मा को थाना प्रभारी भिलाई नगर बनाया गया है, जबकि निरीक्षक रमेश कुमार सिंह को जामुल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक संतोष कुमार चौबे को अमलेश्वर, और निरीक्षक प्रशांत त्रिपाठी को भिलाई-3 का थाना प्रभारी बनाया गया है।  इसी तरह निरीक्षक त्रिवेणी शर्मा को रक्षित केंद्र दुर्ग भेजा गया है, जबकि निरीक्षक प्रकाशराम को पुतला चौकी से रक्षित केंद्र दुर्ग स्थानांतरित किया गया है। निरीक्षक अमित आचार्य को पुतला से अंजोरा चौकी प्रभारी, और उप निरीक्षक विजय सिंह को अंजोरा से नागपुरा चौकी प्रभारी बनाया गया है।  साथ ही सर्जन रामकुमार, संदीप साहू और नीलम यादव के भी तबादले किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को पदभार ग्रहण कर सूचना भेजने के निर्देश दिए हैं।