भिलाई में एमबीबीएस छात्र ने पीजी में लगाई फांसी

परीक्षा में दो विषयों में बैक आने के बाद तनाव में होने की प्रारंभिक जानकारी, पुलिस जांच में जुटी

भिलाई में एमबीबीएस छात्र ने पीजी में लगाई फांसी

भिलाई। भिलाई में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की मौत से मेडिकल कॉलेज परिसर में शोक का माहौल है। छात्र का शव कोहका क्षेत्र स्थित पीजी के कमरे में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान अभिजीत देवांगन (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज, भिलाई में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, परीक्षा में दो विषयों में बैक आने के बाद वह पढ़ाई को लेकर तनाव में था। घटनास्थल से एक नोट मिलने की भी जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना से साथी विद्यार्थियों और मेडिकल कॉलेज से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त है।

बुधवार रात पीजी के कमरे में पंखे से फंदे पर लटकता हुआ उसका शव मिला। वह चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने मम्मी-पापा से माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि पिछली परीक्षा में दो सब्जेक्ट में बैक लगने के बाद से वह परेशान था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।