कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले महिला समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल म्यूल बैंक खातों के मामले में सुपेला और पुरानी भिलाई क्षेत्र से 8 खाताधारकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर कमीशन के लालच में बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक और सिम कार्ड उपलब्ध कराने का आरोप है।

कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले महिला समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराकर ऑनलाइन ठगी की रकम के लेन-देन में मदद करने वाले म्यूल बैंक खाताधारकों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सुपेला, थाना पुरानी भिलाई और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 8 खाताधारकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल सिम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आर्थिक लाभ और कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते तथा बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज अन्य लोगों को उपलब्ध कराते थे। इसके बदले उन्हें 5 हजार से 15 हजार रुपये तक कमीशन या प्रतिफल मिलने का प्रलोभन दिया जाता था।

एजेंटों के माध्यम से साइबर अपराधियों तक पहुंचाए खाते

पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करने और रकम के वास्तविक स्रोत तथा लाभार्थियों की पहचान छिपाने के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था। विवेचना के दौरान जानकारी सामने आई कि कुछ खाताधारकों ने एजेंटों के माध्यम से अपने बैंक खाते और उनसे संबंधित पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक तथा मोबाइल सिम कार्ड अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराए थे। बाद में इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम को प्राप्त करने और विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित करने के लिए किया गया। बैंक खातों के विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों और विवेचना के दौरान संबंधित खातों में लाखों रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि इन खातों का उपयोग साइबर अपराध से प्राप्त रकम के ट्रांसफर के लिए किया गया था। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर अपराधों और म्यूल बैंक खातों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों की जांच के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

सुपेला और पुरानी भिलाई में अलग-अलग कार्रवाई

दिनांक 26 नवंबर 2026 को थाना सुपेला क्षेत्र में एयू बैंक से संबंधित 3 खाताधारकों और थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित 5 खाताधारकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1320/2026 तथा थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 497/2026 दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(3) एवं 317(4) के तहत कार्रवाई की गई।

सुपेला थाना क्षेत्र के 3 आरोपी

एयू बैंक से संबंधित खातों के मामले में पुलिस ने तीन खाताधारकों के विरुद्ध कार्रवाई की है। इनमें जावेद खान, सोहेल असरफ खान और मंजीत कौर शामिल हैं।

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के 5 आरोपी

बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित खातों के मामले में पुलिस ने गुरुद्वीप सिंह चिड्डा उर्फ राहुल, विकास कुमार राणा, तरुण कुमार पटेल, मुन्नवर खान और परमीली राजेश कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की है।

बैंक खाते उपलब्ध कराने का तरीका

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी कमीशन के लालच में बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। खातों से संबंधित पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और मोबाइल सिम एजेंटों के माध्यम से साइबर अपराधियों तक पहुंचाए जाते थे। इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम को प्राप्त करने और अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। इस तरीके से साइबर अपराधियों द्वारा ठगी की रकम के वास्तविक स्रोत और उसके अंतिम लाभार्थियों की पहचान छिपाने की कोशिश की जाती थी।

पुलिस ने यह सामग्री की जब्त

संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल सिम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस इन दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है।

आरोपी का नाम

थाना सुपेला – एयू बैंक से संबंधित 03 खाताधारक

1. जावेद खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी शांति नगर, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
2. सोहेल असरफ खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी प्लॉट नंबर 39, अय्यप्पा नगर, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
3. मंजीत कौर, निवासी आकांक्षा कुंज, शिव मंदिर, भिलाई, वर्तमान पता जी.के. मार्ट के पास, श्याम नगर, बोरसी, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।

थाना पुरानी भिलाई – बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित 05 खाताधारक

4. गुरुद्वीप सिंह चिड्डा उर्फ राहुल, उम्र 30 वर्ष, निवासी रावतपुरा कॉलेज के पास, कुम्हारी, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।
5. विकास कुमार राणा, उम्र 23 वर्ष, निवासी राजीव पारा, बिजली नगर, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
6. तरुण कुमार पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी महामाया पारा, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
7. मुन्नवर खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी विश्व बैंक कॉलोनी, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
8. परमीली राजेश कुमार, उम्र 33 वर्ष, निवासी ईश्वर किराना स्टोर्स, आदर्श नगर, कैम्प-01, छावनी, थाना छावनी, जिला दुर्ग।