संविधान दिवस पर दुर्ग जिले में उद्देशिका का सामूहिक वाचन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान के मूल आदर्शों के प्रति निष्ठा की शपथ
संविधान दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के कलेक्टोरेट, तहसील, ग्राम स्तर, शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और नगरीय निकायों में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। कलेक्टर अभिजीत सिंह सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान के मूल आदर्शों के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

दुर्ग। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को दुर्ग जिले में विभिन्न शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, नगरीय निकायों और सार्वजनिक संस्थानों में भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर उसके मूल आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ ली।
जिले के कलेक्टोरेट, तहसील कार्यालयों और ग्राम स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर अभिजीत सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। उपस्थित अधिकारियों ने संविधान के मूल आदर्शों, लोकतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे, नगर निगम दुर्ग की आयुक्त लीना कोसम, नगर निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा, अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, सिल्ली थॉमस, खेमराज वर्मा तथा संयुक्त कलेक्टर राहुल कुमार रजक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।