पॉक्सो एक्ट केस में बड़ी कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से जेल भेजा गया

पॉक्सो एक्ट केस में बड़ी कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से जेल भेजा गया

दुर्ग। पॉक्सो एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामला थाना अंडा क्षेत्र का है, जहां दर्ज अपराध क्रमांक 41/2025 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी ओम प्रकाश साहू की पहचान कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड मिलने के बाद उसे जेल दाखिल कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मामला पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर प्रकृति का है और इसमें सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।