IPL पर ऑनलाइन सट्टा, जामुल में 3 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी IPL मैचों पर मोबाइल के जरिए सट्टा खेल रहे थे और बार-बार स्थान बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खेदामारा के नहर किनारे मैदान में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और तीन आरोपियों को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी “BET BHAI 9” नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए IPL मैचों पर सट्टा लगा रहे थे। मोबाइल की जांच में करीब ढाई से तीन लाख रुपये तक के ऑनलाइन लेनदेन के साक्ष्य भी मिले हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में डिकेश्वर सिन्हा उर्फ राजा (28), कुलेश्वर पटेल (28) और दीपेश कुमार लहरी उर्फ सन्नी (23) शामिल हैं। तीनों जामुल क्षेत्र के ही निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, एक क्रेटा कार और एक स्कूटी जब्त की है। कुल जब्ती की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
आरोपी का नाम :
1. डिकेश्वर सिन्हा उर्फ राजा, उम्र 28 वर्ष, निवासी मठपारा, जामुल
2. कुलेश्वर पटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी खेदामारा, जामुल
3. दीपेश कुमार लहरी उर्फ सन्नी, उम्र 23 वर्ष, निवासी गणेश नगर, जामुल
जब्त सामग्री :
1. 03 नग मोबाइल फोन (iPhone 14 Pro Max, Motorola एवं अन्य)
2. 01 क्रेटा कार क्रमांक CG07BF5311 (कीमत लगभग ₹3,00,000)
3. 01 स्कूटी मेस्ट्रो क्रमांक CG07CG7551 (कीमत लगभग ₹30,000)

कुल जप्ती लगभग ₹4,06,000