रिसाली में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी सुधार पर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

रिसाली। भारतीय जनता पार्टी रिसाली मंडल द्वारा वीआईपी नगर सामुदायिक भवन में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी सुधार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण तथा अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे और मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू ने स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके बाद जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर कहा कि यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति और सशक्तिकरण का संकल्प है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने जीएसटी सुधारों की महत्ता और उनके दीर्घकालिक लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों ने व्यापार को सरल बनाया है और देश की आर्थिक व्यवस्था को अधिक मजबूत किया है।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि हालिया जीएसटी सुधार न केवल व्यापारियों के लिए राहत लेकर आए हैं, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे। इससे व्यवसाय को गति मिलेगी और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दशरथ साहू ने किया और आभार प्रदर्शन पार्षद सीमा साहू ने किया। इस अवसर पर नेताप्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, सविता धवस, ईश्वरी साहू, अजीत चौधरी, विकास कुलश्रेष्ठ, प्रेमचंद साहू, किरण साहू, सुनिल साहू, कमलेश हिरवानी, प्रवीण सिंह, नरेंद्र निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।