फर्जी अंकसूची के आधार पर चयनित 4 आंगनबाड़ी सहायिका गिरफ्तार

बलरामपुर। आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। शंकरगढ़ पुलिस ने फर्जी अंकसूची के आधार पर चयनित चार सहायिकाओं को गिरफ्तार किया है।
मामला 2024-25 में हुए आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती का है। प्रार्थी प्रभारी परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कुसमी ने गड़बड़ी की शिकायत की थी। जांच के बाद कलेक्टर बलरामपुर द्वारा गठित कमेटी ने पाया कि कई केंद्रों पर चयनित सहायिकाओं ने आठवीं कक्षा की फर्जी अंकसूची बनाकर नौकरी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में अरमाना पति शमशेर आलम (29) निवासी जार्गिम, रिजवाना पति अमरुद्दीन (33) निवासी महुआडीह, प्रियंका यादव पति आशीष यादव (27) निवासी कोठली और सुशीला सिंह पति उमाशंकर सिंह (26) निवासी बेलकोना शामिल हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश कर दिया है। थाना शंकरगढ़ में अपराध क्रमांक-115/2025 धारा-318(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले के अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपीगण
1. अरमाना पति शमशेर आलम उम्र 29 वर्ष निवासी जारगीम,
2. रिजवाना पति अमरुद्दीन उम्र 33 वर्ष निवासी महुआडीह
3. प्रियंका यादव पति आशीष यादव उम्र 27 वर्ष निवासी कोठली
4. सुशीला सिंह पति उमाशंकर सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी बेलकोना सभी थाना शंकरगढ़