पुलिस कप्तान से मिले जनहित संघर्ष समिति के सदस्य, जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ शहर की समस्याओं पर सौंपा सुझाव

भिलाई में जनहित संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कप्तान से मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान यातायात व्यवस्था, बढ़ते अपराध, अवैध गतिविधियों और शहर की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।

पुलिस कप्तान से मिले जनहित संघर्ष समिति के सदस्य, जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ शहर की समस्याओं पर सौंपा सुझाव

भिलाई। जनहित संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पुलिस कप्तान से सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। समिति के संयोजक शारदा गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कप्तान के स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना करते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए शुभेच्छाएं दीं।

शिष्टाचार मुलाकात के दौरान समिति ने शहर से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को भी पुलिस कप्तान के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार, बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने की मांग की। इस अवसर पर भाजपा नेता सुभाष शर्मा ने भी नेहरू नगर और स्मृति नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

पुलिस कप्तान ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनता के सहयोग से शहर को और अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और अपराधमुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। जनहित संघर्ष समिति ने पुलिस प्रशासन के सकारात्मक रुख का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि आपसी समन्वय और सहयोग से शहर की प्रमुख समस्याओं का प्रभावी समाधान निकलेगा तथा नागरिकों को बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं मिलेंगी।

इस दौरान शारदा गुप्ता, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, वीरेन्द्र यादव, सुभाष शर्मा, निशु पाण्डेय, गुरनाम सिंह, राजेश सिंह, विमलेश्वर पांडे, अफजल अहमद, सुंदर लाल पटेल, युवराज बघेल, हर्ष यादव, सागर सिंह, सोहन चंद्राकर, स्वप्निल साहू, संजू ठाकुर, राहुल, यश, विवेक सहित समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।