खुर्सीपार में मकान के भीतर चल रहा था जुआ फड़, पुलिस ने मारी रेड, 16.70 लाख की संपत्ति जब्त, 5 गिरफ्तार

खुर्सीपार में मकान के भीतर चल रहा था जुआ फड़, पुलिस ने मारी रेड, 16.70 लाख की संपत्ति जब्त, 5 गिरफ्तार

भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर संचालित हो रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ACCU और खुर्शीपार पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क एवेन्यू क्वार्टर नंबर 6 में दबिश देकर जुआ खेलते और खिलाते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान के अंदर रुपए-पैसों का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 92 हजार 615 रुपए नगद, दो कार, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, ताश की गड्डियां और जुआ फड़ संचालन में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री जब्त की। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 16 लाख 70 हजार 615 रुपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में जानकी रमैया, जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार सोनी, मोहम्मद अनीस और रवि कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और धारा 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

आरोपी का नाम :

1. जानकी रमैया, उम्र 60 वर्ष, निवासी सड़क नंबर 2, भिलाई
2. जितेंद्र सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी केएलसी काली मंदिर के पीछे, खुर्शीपार
3. अशोक कुमार सोनी, उम्र 45 वर्ष, निवासी दुर्गा नगर, सपना टॉकीज के पीछे
4. मोहम्मद अनीस, उम्र 51 वर्ष, निवासी दुर्गा नगर, सपना टॉकीज के पीछे, पावर हाउस छावनी
5. रवि कुमार, उम्र 50 वर्ष, निवासी सेक्टर 11, जोन 1, सड़क एवेन्यू क्वार्टर नंबर 6, खुर्शीपार

▪️ जब्त सामग्री :

1. नगदी रकम 92,615/- रुपये
2. 52 पत्ती ताश के 02 गड्डी
3. 02 नग कार कीमती लगभग 14,00,000/- रुपये
4. 02 नग मोटरसाइकिल कीमती लगभग 1,00,000/- रुपये
5. विभिन्न कंपनी के मोबाइल फोन
6. 04 नग प्लास्टिक कुर्सी, 01 नग प्लास्टिक टेबल एवं अन्य सामग्री कीमती लगभग 3,000/- रुपये