भीषण गर्मी का अलर्ट: छत्तीसगढ़ के दुर्ग सहित 16 जिलों में अगले 24 घंटे लू चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह

भीषण गर्मी का अलर्ट: छत्तीसगढ़ के दुर्ग सहित 16 जिलों में अगले 24 घंटे लू चलने की चेतावनी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान लू चलने की संभावना जताई है।

जिन जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है उनमें बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की बात कही गई है।

राज्य में बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की जरूरत है।