देश राग कला फेस्टिवल का समापन 1 नवंबर को, 10 प्रतिभाओं को मिलेगा जयापद्मा अवार्ड
21वें ऑल इंडिया कला महोत्सव में देशभर के सैकड़ों कलाकारों ने दी प्रस्तुति, नृत्य-संगीत की विधाओं में दिखाया हुनर




भिलाई। नृत्यधाम कला समिति भिलाई द्वारा आयोजित 21वें ऑल इंडिया फेस्टिवल एंड कॉम्पिटिशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर 'देश राग' का समापन रविवार 1 नवंबर को होगा। 24 अक्टूबर से एसएनजी स्कूल सेक्टर-4 और अयप्पा मंदिर सेक्टर-2 में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के कला महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दस दिनों तक चले इस आयोजन में नृत्य, संगीत सहित विभिन्न कला विधाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से निर्णायकों और दर्शकों का मन मोह लिया। समापन समारोह में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 10 प्रतिभागियों को प्रतिष्ठित जयापद्मा अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा विजेताओं को सम्मानित कर उनकी कला और प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाएगा।