खेतों में चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस की रेड में ₹6.34 लाख जब्त, मर्सिडीज समेत 2 गिरफ्तार

रायपुर। जुआरियों के खिलाफ सख्ती जारी रखते हुए अभनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर ग्रामीण और धमतरी जिले की सीमा पर स्थित ग्राम टोकरो के पास खेतों के बीच चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने दबिश दी।

06 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने दौड़ाकर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल सिंह (34 वर्ष), निवासी सेक्टर-10 भिलाई और रितेश कुमार (36 वर्ष), निवासी आनंद विहार, तेलीबांधा रायपुर शामिल हैं। मौके से पुलिस ने ₹6 लाख 34 हजार नकद, एक ताश की गड्डी, एक मर्सिडीज कार (CG 07 CU 9944) और दो आईफोन जब्त किए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी
- राहुल सिंह, पिता अनिल सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी सेक्टर 10, भिलाई l
- रितेश कुमार, पिता सुरेश कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी आनंद विहार, तेलीबांधा, रायपुर l
