निकुम और अछोटी को मिली विकास कार्यों की सौगात, विधायक ललित चन्द्राकर ने किया 73.43 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

निकुम और अछोटी को मिली विकास कार्यों की सौगात, विधायक ललित चन्द्राकर ने किया 73.43 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अछोटी और निकुम में विधायक ललित चंद्राकर ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इन कार्यों से सड़क, पेयजल, स्वच्छता, सामुदायिक भवन व व्यावसायिक परिसर जैसी आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ होंगी।

ग्राम अछोटी में साहू पारा में डोमशेड निर्माण 12 लाख रुपए, मंडी बोर्ड योजना अंतर्गत व्यावसायिक परिसर निर्माण 17.50 लाख, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत सतनाम भवन निर्माण 6.50 लाख, सीसी रोड निर्माण 5.20 लाख, सतनाम भवन में बोर खनन और हैंडपंप स्थापना 1.50 लाख, बस्ती पारा में बोर खनन और हैंडपंप स्थापना 1.50 लाख, भाटापारा की विभिन्न गलियों में नाली निर्माण 3.93 लाख और खिलेंद्र निर्मलकर घर से खोरबाहरा साहू घर तक सीसी रोड निर्माण 3.10 लाख रुपए के निर्माण कार्य किए जाएंगे। वहीं ग्राम निकुम में अटल पारा में सीसी रोड निर्माण 2.60 लाख रुपए, डोम शेड निर्माण 19.60 लाख रुपए से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। कुल लागत राशि 73.43 लाख रुपए हैं।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल और सामुदायिक भवनों के ये कार्य जनसुविधा के साथ-साथ गांवों की आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों को भी गति देंगे।दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होगा । इस अवसर पर सरपंच झन्ना दिल्लीवार, जनपद सदस्य श्रीमती बेला यादव, उपसरपंच श्री घनश्याम दिल्लीवार, मंडल अध्यक्ष श्री लिकेश्वर देशमुख, महामंत्री श्री पुराण देशमुख, श्री डीलेश साहू, मंडल मंत्री श्री राजेश चंद्राकर, जनपद सभापति श्री लोमश चंद्राकर, सरपंच श्री भुवनलाल देशमुख, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री नोवेश्वर पिपरिया; साथ ही सरपंच श्री भागवत पटेल, मंडल उपाध्यक्ष श्री पवन देवांगन, सोसायटी अध्यक्ष श्री भैया लाल साहू, श्री माधव देशमुख, श्री मुन्ना लाल देशमुख, बूथ अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश देशमुख, सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज चंद्राकर; पंचगण—श्री ढालसिंह भारती, श्रीमती सुरेखा साहू, श्रीमती मंजूषा मेश्राम, श्री पंचराम देशमुख, श्री पारख साहू, श्री राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।