एकतरफा प्रेम में सनक, शादी के दबाव पर युवती के पिता पर चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार

एकतरफा प्रेम में सनक, शादी के दबाव पर युवती के पिता पर चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में एकतरफा प्रेम का मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। ग्राम दोनदारों के आश्रित संगम नगर में गुरुवार देर रात एक युवक ने नाबालिग लड़की के पिता पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वे सुरक्षित बच गए।

जानकारी के मुताबिक, बालको नगर के इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी लड़की से एकतरफा प्रेम करता था। परिजनों का आरोप है कि वह लंबे समय से पीछा कर परेशान कर रहा था। इस संबंध में थाने में पहले भी शिकायत की गई थी।

गुरुवार रात करीब 11 बजे साहिल युवती के घर पहुंचा और शादी का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने बंदूक निकालकर पिता मां लखन साहू पर गोली चला दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हथियार भी जब्त कर लिया गया है। बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा है। आरोपी से पूछताछ जारी है और हथियार की वैधता की जांच की जा रही है।