भिलाई के कोसानगर गौठान में गौमाताओं पर अत्याचार, संगठनों ने दी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी

भिलाई के कोसानगर गौठान में गौमाताओं पर अत्याचार, संगठनों ने दी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी

भिलाई।। भिलाई के कोसानगर गौठान में गौमाताओं के साथ कथित तौर पर अत्याचार किए जाने की शिकायत जिला प्रशासन से की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन, श्री राधे गौसेवा समिति और विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कलेक्टर दुर्ग, भिलाई आयुक्त व महापौर को संयुक्त रूप से लिखित ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


शिकायत में बताया गया है कि कोसानगर गौठान, जो मिलाई स्टेशन के पास स्थित है, वहां हर सप्ताह किसी न किसी गौमाता या बछड़े के साथ क्रूरता की घटनाएं सामने आ रही हैं। आरोप है कि पशुओं के कान काटने, पूंछ काटने और शरीर को नुकसान पहुंचाने जैसे अमानवीय कृत्य किए जा रहे हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई बार शिकायत और समझाइश के बावजूद गौठान की देखरेख करने वाली समिति या जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा स्थिति में कोई सुधार नहीं किया गया है।

इसके चलते गौवंश की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य गौ रक्षा संगठनों ने इस मामले को लेकर नाराजगी जताई है। संगठनों ने साफ तौर पर कहा है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। प्रशासन को चेतावनी देते हुए संगठनों ने मांग की है कि स्थिति बिगड़ने से पहले ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ज्ञात सौंपने वालों में आर्मी फेडरेशन के अध्यक्ष पूर्व सैनिक हरप्रित सिंह, श्री राधे गौसेवा समिति के जिला अध्यक्ष राम राघव यादव, जिला उपाध्यक्ष वंश बोहरे तथा विहिप बजरंग दल से दुर्ग जिला गौ रक्षक प्रमुख रवि साहू, यमन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गौसेव शामिल थे।