सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेल रहे 18 लोग पकड़ाए, दुर्ग पुलिस ने चार जगहों पर दी दबिश

नंदिनी, धमधा और उतई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, 17,950 रुपये नकद और 208 ताश की पत्तियां जब्त

सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेल रहे 18 लोग पकड़ाए, दुर्ग पुलिस ने चार जगहों पर दी दबिश

दुर्ग। सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में 3 और 4 नवंबर को नंदिनी, धमधा और उतई थाना क्षेत्रों में चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने कुल 18 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। मौके से 17,950 रुपये नकद और ताश की 208 पत्तियां जब्त की गईं। सभी मामलों में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार, थाना नंदिनी क्षेत्र के ग्राम कोड़िया में शासकीय स्कूल के पीछे 3 नवंबर की रात जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई की गई। यहां से चार लोगों को पकड़ा गया। उनके पास से 1,800 रुपये नकद और 52 ताश की पत्तियां जब्त की गईं। इस मामले में अपराध क्रमांक 385/26 दर्ज किया गया है।

इसी तरह थाना धमधा पुलिस ने ग्राम राजपुर में पत्थर खदान के किनारे दबिश दी। यहां छह लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने उनके कब्जे से 12,020 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की। इस मामले में अपराध क्रमांक 351/26 के तहत कार्रवाई की गई।

थाना उतई क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। पहली कार्रवाई ग्राम पतोरा में पानी टंकी के नीचे की गई, जहां पांच लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया। यहां से 2,280 रुपये नकद और 52 ताश की पत्तियां जब्त की गईं। इस मामले में अपराध क्रमांक 543/26 दर्ज किया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई इडरा नहर के पास की गई। यहां तीन लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 1,850 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की। इस प्रकरण में अपराध क्रमांक 544/26 के तहत कार्रवाई की गई।

चारों मामलों में पुलिस ने कुल 18 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने की सूचना मिलने पर संबंधित थाना क्षेत्रों की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

घटना स्थल एवं प्रकरणवार कार्यवाही

1. थाना नंदिनी – अपराध क्रमांक 385/26

- घटना स्थल : ग्राम कोड़िया, शासकीय स्कूल के पीछे।

- दिनांक एवं समय : 03.11.2026, रात्रि 20:30 से 21:30 बजे तक।

- आरोपी : 1. प्रताप यादव पिता अशोक यादव, 30 साल निवासी ग्राम कोडिया

- 2. कैलाश देशलहरे पिता अशोक देशलहरे ,, 26 साल निवासी ग्राम कोडिया

- 3. दीपेंद्र सिंह पिता अखिलेश सिंह 31 साल निवासी ग्राम कोडिया

- 4. युवराज साहू पिता मनोज कुमार 27 साल निवासी ग्राम कोडिया

- जप्त सामग्री : ₹1,800 नगद एवं 52 पत्ती ताश।

2. थाना धमधा – अपराध क्रमांक 351/26

- घटना स्थल : पत्थर खदान के किनारे, ग्राम राजपुर।

- दिनांक एवं समय : 03.11.2026, दोपहर 15:10 से शाम 19:00 बजे तक।

- आरोपी : 1.टेकराम साहू पिता हरिराम साहू ,41 साल निवासी सहसपुर देवकर

- 2. गजेंद्र विश्वकर्मा पिता राधेलाल विश्वकर्मा 24 साल निवासी धमधा

- 3. हेम कुमार कोसरे पिता चिंताराम कोसरे ,30 साल निवासी धमधा

- 4. रेवदास गायकवाड पिता रघुना, 38 साल निवासी धमधा

- 5. बालत राम साहू पिता राजू राम 40 साल निवासी कुदारुण केशकाल

- 6. कमलेश साहू पिता मानसिंह 47 साल निवासी सहसपुर देवकर

- जप्त सामग्री : ₹12,020 नगद एवं 52 पत्ती ताश।

3. थाना उतई – अपराध क्रमांक 543/26

- घटना स्थल : पानी टंकी के नीचे, पतोरा।

- दिनांक एवं समय : 03.11.2026, रात्रि 22:25 बजे से 04.11.2026, रात्रि 00:50 बजे तक।

- आरोपी : 1. तोमेस साहू पिता मदन लाल 22 साल निवासी पतोरा

- 2. शेषनारायण साहू पिता राजू लाल साहू 28 साल ग्राम पतोरा,

- 3. खिलेश्वर साहू पिता डिलन कुमार 26 साल ग्राम पतोरा

- 4. तामेश्वर देवांगन पिता दयाराम देवांगन 30 साल ग्राम पतोरा,

- 5. दिलेश्वर साहू पिता विशंभर 48 साल ग्राम पतोरा थाना उतई

- जप्त सामग्री : ₹2,280 नगद एवं 52 पत्ती ताश।

4. थाना उतई – अपराध क्रमांक 544/26

- घटना स्थल : इडरा नहर के पास।

- दिनांक एवं समय : 03.11.2026, रात्रि 23:15 बजे से 04.11.2026, रात्रि 01:20 बजे तक।

- आरोपी : 1. गौतम कोसरे पिता राजेंद्र कोसरे उम्र 25 साल पता - उतई

- 2. अमन बघेल पिता जागेश्वर बघेल 19 साल निवासी उतई

- 3. जालम सिंह टंडन पिता गेंद लाल टंडन 36 साल निवासी उतई

- जप्त सामग्री : ₹1,850 नगद एवं 52 पत्ती ताश।