हुडको कालीबाड़ी में 19 मार्च को होगी ज्योति कलश स्थापना

हुडको कालीबाड़ी में 19 मार्च को होगी ज्योति कलश स्थापना

भिलाई। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हुडको स्थित रबिन्द्र निकेतन कालीबाड़ी में 19 मार्च 2026 को ज्योति कलश स्थापना किए जाने के निर्णय लिया गया है।

संरक्षक श्यामल राय और जनरल सेक्रेटरी रूपक दत्ता के अनुसार नई व्यवस्था के अनुसार 19 मार्च की संध्या को ज्योति कलश स्थापना और दीप प्रज्वलन के साथ नवरात्रि उत्सव की शुरुआत होगी। इसके बाद प्रतिदिन विधि-विधान से पूजन, आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। बासंती दुर्गा पूजा पूरे पारंपरिक तरीके से संपन्न की जाएगी।

सप्तमी, अष्टमी और नवमी की रात्रि में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद वितरण की व्यवस्था रखी गई है। वहीं 28 मार्च 2026 को दशमी पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। मां दुर्गा और मां काली की कृपा सभी पर बनी रहे, इसी कामना के साथ भक्तों को आमंत्रित किया गया है।