5 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार

धमतरी। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत भखारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम सिहाद स्थित रेस्ट हाउस के पास जुआ खेल रहे पांच लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए, लेकिन पांच आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया गया। मामले में थाना भखारा में अपराध क्रमांक 17/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीगण। (01) होमेश मारकंडे, पिता यशवंत मारकंडे, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिवनीकला, थाना कुरूद, जिला धमतरी(छ.ग.) (02) यतीश बघेल, पिता भागवत बघेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी डांडेसरा, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.) (03) कौशल नारंग, पिता अशोक नारंग, उम्र 19 वर्ष, निवासी सलौनी, थाना मुजगहन, जिला रायपुर (छ.ग.) (04) चंदु बंजारे, पिता कांशी राम बंजारे, उम्र 32 वर्ष, निवासी छछानपैरी, थाना मुजगहन, जिला रायपुर(छ.ग.) (05) यादराम साहु, पिता बरातु राम साहु, उम्र 40 वर्ष, निवासी बगतरा, थाना अभनपुर, जिला रायपुर (छ.ग.)