सुपेला मछली मार्केट में अवैध जुआ संचालन पर कार्रवाई, नगदी और मोबाइल जब्त, 3 गिरफ्तार

सुपेला मछली मार्केट में अवैध जुआ संचालन पर कार्रवाई, नगदी और मोबाइल जब्त, 3 गिरफ्तार

भिलाई। सुपेला थाना पुलिस ने मछली मार्केट, लक्ष्मी नगर क्षेत्र में अवैध सट्टा-पट्टी संचालन पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को 21 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग संगठित तरीके से रुपये-पैसे का दांव लगाकर सट्टा लिख रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर तीनों को सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रवि साहनी (38 वर्ष), कोमल सिंह (28 वर्ष) और अमित कुमार गुप्ता (19 वर्ष) बताया। तीनों सुपेला क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी, दो मोबाइल फोन और 5,790 रुपये नगद जप्त किए।

मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 297/2026 के तहत धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 और धारा 112 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

आरोपी का नाम :

1. रवि साहनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी राजीव नगर सुपेला, थाना सुपेला जिला दुर्ग

2. कोमल सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर शक्ति चौक सुपेला, थाना सुपेला जिला दुर्ग

3. अमित कुमार गुप्ता, उम्र 19 वर्ष, निवासी लक्ष्मी मार्केट दुर्गा पारा सुपेला, थाना सुपेला जिला दुर्ग