भिलाई में तड़के कॉम्बिंग अभियान: 2.10 किलो गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई में तड़के कॉम्बिंग अभियान: 2.10 किलो गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए सोमवार तड़के बड़ा कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। सुबह 4 बजे से 8 बजे तक मोहन नगर, सुपेला और छावनी थाना क्षेत्रों में एक साथ पुलिस की टीमें मैदान में रहीं।

 यह अभियान दुर्ग अनुविभाग के थाना मोहन नगर क्षेत्र उरला, भिलाई नगर अनुविभाग के थाना सुपेला क्षेत्र नेहरू भवन, संजय नगर, कुम्हारपारा, भीमनगर, शिवपारा, लक्ष्मी नगर, फरीद नगर तथा छावनी अनुविभाग के थाना छावनी क्षेत्र कैची मोहल्ला, कसाई मोहल्ला, चन्द्रशेखर आजाद मोहल्ला, सुभाष नगर, सुन्दर नगर एवं प्रगति नगर में एक साथ संचालित किया गया।

सबसे बड़ी कार्रवाई छावनी थाना क्षेत्र के प्रगति नगर, कैम्प-1 में हुई। सूचना के आधार पर एस. नीला नामक महिला के पास से 2.10 किलोग्राम गांजा और 5200 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b) के तहत अपराध क्रमांक 97/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इसी दौरान सुपेला थाना क्षेत्र में लंबित वारंट के आधार पर तीन वारंटियों को भी पकड़ा गया। आकाश साहू, बबलू साह और कमलजीत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। लगातार निगरानी और तस्दीक की कार्रवाई से असामाजिक तत्वों पर दबाव बनाया जा रहा है।

आरोपी का नाम :

1. एस. नीला, उम्र 36 वर्ष, निवासी प्रगति नगर, कैम्प-1 छावनी

2. आकाश साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी संजय नगर कुम्हारपारा, सुपेला

3. बबलू साह, निवासी लक्ष्मी नगर आदर्श पारा, सुपेला

4. कमलजीत सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी नेहरू भवन रोड, चिंगरी पारा, सुपेला