दुर्ग निगम की सख्ती, पांच बड़े बकायेदारों के नल कनेक्शन काटे

दुर्ग। वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति से पहले नगर पालिक निगम दुर्ग ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व विभाग शत-प्रतिशत वसूली के लक्ष्य को लेकर सख्त कदम उठा रहा है।

इसी क्रम में बकाया कर नहीं चुकाने वाले पांच बड़े बकायेदारों के नल कनेक्शन विच्छेद कर दिए गए। निगम ने साफ किया है कि समय पर टैक्स जमा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और लापरवाही की स्थिति में आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

आज जिन बकायेदारों पर कार्रवाई की गई, उनमें केलाबाड़ी वार्ड क्रमांक 41 की श्रीमती अमरीका बाई, जनता क्वार्टर पदमनाभपुर वार्ड क्रमांक 46 की पुष्पा यादव और हरक राम नेताम, सिविल लाइन रायपुर नाका वार्ड क्रमांक 48 के ईश्वर सिंह और ज्ञानचंद शामिल हैं। इन सभी पर कर बकाया होने के कारण नल कनेक्शन काटे गए।
कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी थानसिंह यादव, राजस्व उप निरीक्षक रामखिलावन शर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक रुपेश नायक, राजदीप कसार और धनवर्धन चंद्राकर मौजूद रहे।