भिलाई में बिना अनुमति डीजे बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने वाहन समेत सिस्टम किया जब्त

भिलाई। सुपेला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति डीजे बजाने के मामले में कार्रवाई की है। धन्वंतरी अस्पताल के सामने अग्रसेन चौक, नेहरू नगर में चेकिंग के दौरान एक डीजे वाहन बिना वैध अनुमति के संचालित पाया गया।

पुलिस के अनुसार 6 फरवरी को क्षेत्र में जांच के दौरान डीजे संचालक से अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी। इसके बाद छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए इस्तगाशा क्रमांक 01/2026, धारा 15 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।

सुपेला थाना पुलिस ने डीजे सिस्टम सहित वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की विधिवत कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मालिकराम जैसवाल, निवासी ग्राम हथबंद डोंगकरिया, तहसील सिमगा, जिला बलौदा बाजार के रूप में हुई है।