जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 आरोपी गिरफ्तार, नकदी समेत 9.66 लाख का माल जब्त

जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 आरोपी गिरफ्तार, नकदी समेत 9.66 लाख का माल जब्त

दुर्ग। नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में जुए के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम रवेलीडीह में संचालित जुआ फड़ पर रेड कर पुलिस ने 21 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीकाराम वर्मा के घर पर काट पत्ती नामक जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के नेतृत्व में एसीसीयू टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।

रेड के दौरान जुआ खेलते हुए 21 आरोपियों को पकड़ा गया। मौके से 52 पत्ती ताश, करीब 1 लाख 91 हजार रुपए नकद, एक आल्टो कार, 7 मोटरसाइकिलें, और 25 मोबाइल फोन जब्त किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत 9 लाख 66 हजार रुपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ थाना नंदिनी नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीगण-

1. सुखेश नयां, खुर्सीपार

2. कमलेश्वर सिंह, सूरडंग

3. धनराज चदिवार, दुर्ग

4. प्रशांत वर्मा, स्मृति नगर

5. नयन साहू, कोहका

6. संतोष सेन, नगपुरा

7. जसवंत गोस्वामी, नगपुरा

8. धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा, नगपुरा

9. संतोष शुक्ता, सूरडूंग

10. मोहित वर्मा, वैशाली नगर

11. चेतन शर्मा, खपरी

12. प्रवीण सिंह, रामपुर

13. दुखीराम वैष्णव, जामुत

14. ध्रुव कुमार सोनी, कोहका

15. दिनेश सोनी, दुर्ग

16. मोहित जयसवाल, जामुल

17. विक्की साहू, स्मृति नगर

18. प्रकाशदास गोस्वामी, नगपुरा

19. प्रहलाद र्निमलकर, जामुल

20. हिंमासु निषाद, कोहका

21. सोहन देवांगन, बोडेगांव