दिव्य अनुभूति विद्यालय का स्नेह सम्मेलन, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

दिव्य अनुभूति विद्यालय का स्नेह सम्मेलन, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

भिलाई। कोहका स्थित दिव्य अनुभूति विद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव का माहौल ऐसा होता है, जहां अपनापन महसूस होता है और बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं। यहां बच्चों के भीतर उत्साह, उमंग और ऊर्जा दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि दिव्य अनुभूति विद्यालय पिछले 25 वर्षों से संस्कारयुक्त शिक्षा दे रहा है और यहां के छात्र विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

समारोह को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश भोजपुरिया और महेश वर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय संचालक जयप्रकाश घनघोरकर बच्चों को संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा नेता शारदा गुप्ता ने भी कहा कि शिक्षा और संगठन के क्षेत्र में घनघोरकर के मार्गदर्शन से उन्होंने प्रेरणा ली है, और स्कूल के विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय है। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वेशभूषा, लोक कला और देशभक्ति विषयों पर तैयार प्रस्तुतियों ने दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। इस दौरान वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

समारोह का एक विशेष क्षण वह रहा, जब विद्यालय के कक्षा 11वीं के छात्र ओम उपाध्याय को उनकी साहसिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। ओम को इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा “साहिबजादा अजीत सिंह अवार्ड” से भी सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, विद्यालय संचालक जेपी घनघोरकर और अन्य अतिथियों ने शॉल, श्रीफल, मेडल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य माधुरी वर्मा और प्रभारी अन्नपूर्णा ने किया। आयोजन टीम में रूपेश्वरी साहू, ममता पांडे, जागेश्वरी वर्मा, चित्रलेखा साहू, तिलेश्वरी साहू, अनिता शर्मा, रोहाणी जंघेल, विद्या देवांगन, गिरिजा जंघेल और मंजुलता शामिल रहीं। समारोह में समारोह के अतिथियों में बृजेश बिजपुरिया भाजपा भिलाई, पूर्व जिला अध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक महेश वर्मा, संगठन प्रभारी, भाजपा कवर्धा, अमित मिश्रा, भाजपा आईटी, प्रदेश सह संयोजक, निशिकांत शर्मा, प्रतिष्ठित समाज सेवी, संजय जे. दानी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष निगम भिलाई, स्वीटी कौशिक, अध्यक्ष, महिला मोर्चा भाजपा, डॉ. प्रदीप चौधरी, जिला संयोजक, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, भिलाई दुर्ग, ब्रजकिशोर द्विवेदी, भाजपा जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ, दुर्ग, शारदा गुप्ता, उपाध्यक्ष, भाजा भिलाई इस्पात मजदूर संघ, कन्हैया लाल सोनी, अध्यक्ष, व्यापारी संघ, कोहका सुरेश मालवीय जिला सह संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ भा ज पा अशोक यादव शैलेंद्र वर्मा व भानु जंघेल  थे।