दुर्ग जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की मौत

दुर्ग जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की मौत

दुर्ग। हत्या के मामले में केंद्रीय जेल दुर्ग में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार  कैदी राधेश्याम यादव पिता स्व. यादव, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम टिकरी, थाना अर्जुंदा, जिला बालोद की मौत हो गई। न्यायालय द्वारा राधेश्याम यादव को धारा 302 (हत्या) के अपराध में दोषी ठहराए जाने पर उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वह दुर्ग जेल में सजा काट रहा था।कैदी लंबे समय से हाई ब्लड प्रेशर और मानसिक बीमारी से पीड़ित था।  अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल दुर्ग भेजा गया। डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया, किंतु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।