भाजपा जिलाध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, देखें VIDEO
नेताजी ने कहा- महिला कार्यकर्ता की तबियत खराब थी, इसलिए दिया सहारा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक महिला के साथ पार्टी कार्यालय में आपत्तिनजक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में नेताजी द्वारा एक महिला को रात के करीब 9.30 बजे भाजपा कार्यालय में लेकर जाते हुए देखा जा सकता है। कैमरे की रिकार्डिंग के अनुसार ये फुटेज 12 अप्रैल 2025 की रात 09:39 बजे की है। वीडियो के सामने आने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कश्यप को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं भाजपा अध्यक्ष सक्रिय महिला कार्यकर्ता का फोन आया कि तबियत खराब है। हम उसे गाड़ी से लेने पहुंच गए। वो 2–4 घंटे आराम करना चाहती थी तो हम उसको दफ्तर ले आए। चक्कर आने की वजह से हमने उसको सहारा दिया"
ज्ञात हो कि रविवार को वायरल वीडियो में पार्टी के जिला कार्यालय में कश्यप को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। इसकी जानकारी होने पर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने अमर किशोर को नोटिस जारी किया है। जिसमें वीडियो के आधार पर उनके इस कृत्य को पार्टी की छवि के लिए नुकसानदेह और अनुशासनहीनता बताया गया है। साथ ही तय समय में स्पष्टीकरण न देने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।