कांकेर का डॉक्टर भिलाई में लगाया फांसी, पुलिस को मिला सुसाइड नोट
मामला छावनी थाना क्षेत्र का

भिलाई। कांकेर का एक डॉक्टर भिलाई में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। मामला थाना छावनी क्षेत्र का है।
छावनी CSP हरिश पाटिल के अनुसार दिनांक 18.05.2025 को रोहित कुमार राजपूत निवासी सूर्या नगर केम्प 02 भिलाई ने प्रात 06.15 बजे सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसका मामा ससुर डा. बोधेश कुमार (बीके राठौर) पिता स्व टीकम सिंह राजपूत उम्र 55 साल पता गिरधारी नगर दुर्ग उसके घर दिनांक 17.05.2025 को आया था। रात्रि 11 बजे खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह 5 बजे उसे उठाने जाने पर फांसी पर लटका हुआ था।
सूचना पर मर्ग क्रमांक 32/2025 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच में लिया गया। मृतक का शव पंचनामा पी एम कार्यवाही बाद अंतिम संस्कार परिजन के सुपुर्द किया गया है। मृतक द्वारा अपने सोसाईड नोट में विडियो बनाने के संबंध में लेख किया गया है। मृतक ग्राम पुरी, थाना चारामा जिला कांकेर के आयुर्वेदिक अस्पताल में विगत 15 वर्षो से संविदा डाक्टर के पद पर पदस्थ था व वही शासकीय आवास में रहता था। प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर जांच में लिया गया है।