सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 16 हजार की संपत्ति जब्त

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 16 हजार की संपत्ति जब्त

दुर्ग। सार्वजनिक स्थान पर ताशपत्ती के जरिए रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 7,100 रुपये नगद, ताशपत्ती की 52 पत्तियां और दो पुराने मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 16,100 रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग ताशपत्ती से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी और जप्ती की कार्रवाई के दौरान 7,100 रुपये नगद, 52 ताशपत्ती और दो पुराने मोबाइल फोन बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज सोनी (20 वर्ष), निवासी भाटापारा बघेरा, अरविन्द कुमार निर्मलकर (26 वर्ष), दीपक साहू (34 वर्ष) और सौरभ राजपूत (25 वर्ष), तीनों निवासी इंदिरा नगर बघेरा, दुर्ग के रूप में हुई है। इस मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 0655/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।