लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे 10 वारंटी गिरफ्तार
सुपेला पुलिस का वारंटियों के खिलाफ अभियान

भिलाई। पुराने लंबित गिरफ्तारी वारंटों की तामिली को लेकर सुपेला पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान के दौरान 6 गिरफ्तारी वारंटियों और 4 स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को विधिवत न्यायालय, जिला दुर्ग के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सुपेला क्षेत्र में लंबे समय से लंबित गिरफ्तारी एवं स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए विशेष टीम गठित कर वारंटियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने वारंटियों के न्यायालय में दर्ज पतों और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार पतासाजी की। इसी दौरान 12 नवंबर को मुखबिर से वारंटियों की सुपेला क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए गिरफ्तारी वारंटी:
- आशराम परमार (41 वर्ष), निवासी चंद्रा मौर्य टॉकीज, सुपेला।
- राजीव साव (22 वर्ष), निवासी मिनीमाता चौक, सुपेला।
- विक्की साव (18 वर्ष), निवासी मिनीमाता चौक, सुपेला।
- आकाश साव (19 वर्ष), निवासी मिनीमाता चौक, सुपेला।
- विक्की गायकवाड़ (28 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर, सुपेला।
- अभय गजभिये (23 वर्ष), निवासी सुपेला।
स्थायी गिरफ्तारी वारंटी:
- विधि से संघर्षरत बालक।
- नंदकिशोर चौहान, निवासी न्यू कृष्णा नगर, सुपेला।
- भोला गायकवाड़ (28 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर, सुपेला।
- भूपेन्द्र देवांगन (38 वर्ष), निवासी लक्ष्मी मार्केट, सुपेला।